Maharashtra News: ‘खइके पान बनारस वाला’ गाने पर जमकर थिरके बीजेपी विधायक प्रशांत बंब, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले की गंगापुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक प्रशांत बंब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेता अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गाने ‘खइके पान बनारस वाला’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

Maharashtra News: बीजेपी विधायक के डांस का वीडियो वायरल होने पर भारी हंगामा
बीजेपी विधायक का डांस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद भारी हंगामा शुरू हो गया है. कई यूजर्स ने विधायक के डांस की प्रशंसा की है, तो कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि जब मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में किसान फसलों की बर्बादी की समस्या से जूझ रहे हैं, तब वे डांस करने में व्यस्त हैं.

विधायक ने कहा- कुछ भी गलत नहीं किया

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक की भी प्रतिक्रिया आ गई. उन्होंने कहा- कुछ भी गलत नहीं किया. मीडिया से बात करते हुए बंब ने कहा, हर साल मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस साल प्रसिद्ध पर्यटन स्थल म्हैसमाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मैंने ‘खइके पान बनारस वाला’ गाने पर डांस किया. इससे पहले, मैंने लावणी गीत भी गाया, जो महाराष्ट्र की संस्कृति का हिस्सा है. मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता.

गुरुवार रात को एक कार्यक्रम में विधायक ने की थी डांस

बीजेपी विधायक प्रशांत बंब ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दूसरी बार गंगापुर सीट जीती थी. उनके डांस का यह वीडियो गुरुवार की रात को आयोजित एक कार्यक्रम का है.

विनेश और बजरंग को किसने कह दिया राहु-केतु, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >