Maharashtra Bypoll: भाजपा के पीछे हटने के बाद उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार की जीत पक्की, NCP का गंभीर आरोप

उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले मुरजी पटेल ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया. पटेल ने कहा, मैं पार्टी के फैसले का पालन करूंगा और निर्दलीय के रूप में उपचुनाव नहीं लड़ूंगा.

भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है. भाजपा ने उपचुनाव से नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले सोमवार को अपने उम्मीदवार को मैदान से हटा लिया. भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह जानकारी दी.

राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस से की थी ऐसी अपील

भाजपा ने उपचुनाव में अपने उम्मीदवार को हटाना का फैसला तब लिया, जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से खास अपील की थी. राज ठाकरे ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दिवंगत रमेश लटके के प्रति सम्मान जताने के लिए भाजपा के उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने की अपील की थी.

Also Read: Maharashtra Politics: ठाकरे ने कहा- ‘शिवसेना नहीं छोड़ी होती तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होते छगन भुजबल’

भाजपा उम्मीदवार मुरजी पटेल ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया

उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले मुरजी पटेल ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया. पटेल ने कहा, मैं पार्टी के फैसले का पालन करूंगा और निर्दलीय के रूप में उपचुनाव नहीं लड़ूंगा.

शिवसेना विधायक रमेश लटके की मृत्यु के बाद खाली हुई अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट

इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके की मृत्यु के कारण अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े ने इस उपचुनाव में रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को मैदान में उतारा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने भी रविवार को उपचुनाव में ऋतुजा लटके के निर्विरोध निर्वाचन की मांग की थी. मुरजी पटेल के नाम वापस लेने के साथ उपचुनाव में ऋतुजा लटके की जीत महज औपचारिकता रह गयी है. भाजपा की उपचुनाव नहीं लड़ने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऋतुजा लटके ने कहा कि वह उन सभी की ऋणी हैं, जिन्होंने इस चुनाव को निर्विरोध प्रक्रिया बनाने के लिए काम किया.

एनसीपी अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा, राज्य सरकार ने ऋतुजा लटके को परेशान करने की कोशिश की. बीएमसी प्रशासन ने पहले उनका इस्तीफा स्वीकार करने में देरी की, उन्हें बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा. यह भी दावा किया गया कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं. भाजपा ने शिवसेना के चुनाव चिह्न और नाम को फ्रीज करने की भी कोशिश की. जयंत पाटिल ने कहा, भाजपा और शिंदे गुट को शायद एहसास हो गया होगा कि उन्हें लटके के खिलाफ बहुत अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा. हम इस बात की सराहना करते हैं कि अंतत: सदबुद्धि आयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >