महाराष्ट्र: पुणे के पिंपरी चिंचवड में होर्डिंग बोर्ड गिरने से 5 की मौत, दो अन्य घायल

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड शहर के रावत किवले इलाके में एक लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिरने से चार महिलाओं और एक पुरुष सहित पांच लोगों की मौत हो गई.

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड शहर के रावत किवले इलाके में एक लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिरने से चार महिलाओं और एक पुरुष सहित पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए है. पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी.

मुंबई-पुणे हाइवे पर हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को रावत किवले इलाके में मुंबई-पुणे हाइवे पर हुई. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंधी चलने के कारण कुछ लोगों ने लोहे के होर्डिंग के नीचे शरण ली थी, तभी वह होर्डिंग उनके ऊपर आ गिर गया. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >