'20 जून को घोषित किया जाये विश्व गद्दार दिवस', संजय राउत ने UN को लिखी चिट्ठी, महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

सांसद संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र के सेकेट्री जनरल को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि 20 जून को विश्व गद्दार दिवस घोषित किया जाये. गौरतलब है कि 20 जून 2022 को शिवसेना दो खेमों में बंट गया था. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे से बगावत छेड़ दिया था.

Sanjay Raut Letter: महाराष्ट्र की सियासत में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत की एक चिट्ठी ने हलचल मचा दी है. दरअसल, सांसद संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र के सेकेट्री जनरल को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि 20 जून को विश्व गद्दार दिवस घोषित किया जाये. संजय राउत ने यह पत्र ऐसे समय में लिखा है जब  इसके एक दिन पहले ही शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया है. गौरतलब है कि बीते साल 2022 में आज के दिन शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत कर दी थी.

लोगों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी भेजेंगे
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि हम लाखों लोगों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी संयुक्त राष्ट्र में भेजेंगे. ताकी इस दिन को गद्दार दिवस घोषिय किया जा सके. राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा पिछले साल हुआ है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े धोखे को महाराष्ट्र के लोग सहन नहीं कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी तो 20 जून को गद्दार दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

पिछले साल शिवसेना का हुआ था विभाजन
गौरतलब है कि 20 जून 2022 को शिवसेना दो खेमों में बंट गया था. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे से बगावत छेड़ दिया था. 40 विधायकों के अलग हो जाने से महाविकास अघाडी की सरकार गिर गई थी. इसको लेकर संजय राउत ने अपने पत्र में लिखा है कि 20 जून पार्टी के दगा कर 40 विधायक ने बगावत कर दी थी और बीजेपी के सहयोग में मौजूदा सरकार को गिराकर गई सरकार का गठन किया गया था. 

Also Read: UN में योग दिवस समारोह, जो बाइडेन के साथ डिनर, जानिए क्यों खास है पीएम मोदी का अमेरिका दौरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >