Indian Railway : मोदी सरकार ने महाराष्ट्र को दिया तोहफा, जानें नए प्रोजेक्ट से क्या होगा फायदा

Indian Railway : महाराष्ट्र को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. केंद्रीय कैबिनेट ने 8 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी. जानें महाराष्ट्र को क्या मिला.

Indian Railway : महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले रेलवे की ओर से प्रदेश को सौगात मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 8 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी जिसमें महाराष्ट्र का भी नाम है. इन प्रोजेक्ट में पूर्वी राज्यों को फोकस किया गया है. मोदी सरकार ने जिन 8 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, उसपर नजर डालें तो 1 महाराष्ट्र के लिए प्रोजेक्ट है.

अब बात केवल महाराष्ट्र की करें तो ये बातें सामने आतीं हैं…

  1. मराठवाड़ा और खानदेश (उत्तर महाराष्ट्र) के बीच रेलवे संपर्क स्थापित किया जाएगा.
  2. मराठवाड़ा पश्चिमी भारत के बंदरगाहों से जुड़ जाएगा. क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढ़ावा इससे मिलेगा.
  3. यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल अजंता को रेलवे संपर्क मिला है जिससे बेहतर पर्यटन के अवसर मिलेंगे.
  4. जालना औरंगाबाद औद्योगिक क्षेत्र को व्यापक बाजार मिला.
  5. भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग ( 23.5 किमी) रेलवे की ओर से तैयार किया जाएगा.
  6. जालना-जलगांव नई लाइन (174 किलोमीटर)
  7. अनुमानित लागत: 7,106 करोड़ रुपये हैं. महाराष्ट्र राज्य सरकार पूर्णता लागत का 50% हिस्सा साझा कर रही है.

प्रोजेक्ट की खास बात पर एक नजर

  1. 8 नए रेलवे प्रोजेक्ट 7 राज्यों के 14 जिलों को कवर कर लेंगे.
  2. इनके बनने से न केवल कनेक्टिविटी अच्छी होगी बल्कि लॉजिस्टिक कॉस्ट भी की लागत भी कम आएगी.
  3. नए प्रोजेक्ट से कार्बन उत्सर्जन कम होगा. इन प्रोजेक्ट के शुरू होने से 30 लाख पेड़ लगाने जितना कार्बन उत्सर्जन कम होगा.
  4. इन प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान करीब 3 करोड़ लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे.

Read Also : अश्विनी वैष्णव ने कहा: बिहार में रेलवे साढ़े चार हजार करोड़ रुपए की लागत से 213 सड़क पुलों का कराएगा निर्माण…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >