गणेशोत्सव के चलते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया. बड़ी संख्या में लोग त्योहार के लिए मुंबई से पुणे और आसपास के इलाकों की ओर जा रहे हैं, जिससे एक्सप्रेसवे पर कई जगह ट्रैफिक धीमा रहा.
पुणे के 12 सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
त्योहारी भीड़ को देखते हुए पुणे में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं. 12 से 26 सितंबर तक पुणे के मध्य क्षेत्र की 12 सड़कों पर भारी और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है. यह कदम गणेशोत्सव के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है.
ये भी पढ़ें: Video: दौड़ा-दौड़ाकर बैंककर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नागपुर में SBI की शाखा से 4.53 लाख लूटकर भागा बदमाश
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रैफिक को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर निकलने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है. त्योहार के दौरान एक्सप्रेसवे और पुणे शहर की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रह सकता है.
