'उद्धव को मनोचिकित्सक की जरूरत' कलंक वाले बयान पर फडणवीस ने किया पलटवार, फिर गरमायी महाराष्ट्र की सियासत

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी के बीच बयानों की लड़ाई छिड़ गई है. सोमवार को उद्धव ठाकरे ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को नागपुर पर एक कलंक कहा था. इसका पलटवार करते हुए बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा की उन्हें मनोचिकित्सक की जरूरत है.

महाराष्ट्र की सियासत में आये भूचाल के बाद अब बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे पुराने दोस्त और आज के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उद्धव ठाकरे को एक मनोचिकित्सक की जरूरत है. गौरतलब है कि बीते दिनों एनसीपी नेता अजित पवार के सरकार में शामिल हो जाने के बाद से ही महाराष्ट्र की सियासत गरमायी हुई है. इसके बाद अब बीजेपी और शिवसेना में बयानों की लड़ाई शुरू हो गई है.

उद्धव ने फडणवीस को बताया था ‘कलंक’

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को कलंक कह दिया था. दरअसल, फडणवीस के गृह नगर नागपुर में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा था कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस नागपुर पर एक ‘कलंक’ हैं. उद्धव ने कहा कि फडणवीस ने कहा था कि वह एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा किया. उद्धव ने फडणवीस का एक पुराना ऑडियो क्लिप भी चलाया.

बीजेपी की न का मतलब हां- उद्धव

सभा में बोलते हुए उद्धव ने फडणवीस का एक पुराना ऑडियो क्लिप लोगों को सुनाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एनसीपी में कभी हाथ नहीं मिलाएंगे. इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा था कि बीजेपी नेता की न का मतलब हां होता है. वहीं, बीजेपी की नागपुर इकाई के प्रमुख प्रणील दत्के ने उद्धव पर पलटवार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने ढाई साल के कार्यकाल में उद्धव ने विदर्भ क्षेत्र और नागपुर के साथ नाइंसाफी की थी.उन्होंने उद्धव से फडणवीस के खिलाफ की गई टिप्पणी वापस लेने की मांग भी की है.

Also Read: मणिपुर हिंसाः कुकी जनजाति की सुरक्षा की मांग वाली याचिका खारिज, SC ने दिया हेट स्पीच से दूर रहने का निर्देश

बीजेपी कार्यकर्चाओं ने किया प्रदर्शन

इधर, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को कथित तौर पर ‘कलंक’ कहने को लेकर आज यानी मंगलवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. और उनसे अपनी टिप्पणी वापस लेने की मांग की. वेरायटी चौक पर प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख के खिलाफ जमकर नारे लगाए. बीजेपी की नागपुर इकाई के प्रमुख प्रणील दत्के ने कहा कि उद्धव ने नागपुर के लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >