जब CM एकनाथ शिंदे के ड्राइवर बने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस! समृद्धि एक्सप्रेस वे का लिया जायजा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समृद्धि एक्सप्रेस वे का जायजा लिया. समृद्धि एक्सप्रेस वे पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने खुद ड्राइव किया. इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे उनके बगल में बैठे थे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यानी रविवार को समृद्धि एक्सप्रेस वे का जायजा लिया. महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने टेस्ट ड्राइव कर सड़क की गुणवत्ता देखी. गौरतलब है कि समृद्धि एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हो गया है. 11 दिसंबर को पीएम मोदी इस महामार्ग का उद्घाटन करेंगे.

सीएम और डिप्टी सीएम ने किया टेस्ट ड्राइव: समृद्धि एक्सप्रेस वे नागपुर से शिरडी तक 500 किलोमीटर की दूरी की सड़क का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे. दरअसल यह हिस्सा पूरा हो गया है वहीं,बाकी बचे हुए हिस्से का निर्माण अगले छह महीने में पूरा किया जाएगा. इसी कड़ी में उद्धघाटन से पहले सीएम सिंदे और डिप्टी सीएम फडनवीस ने खुद गाड़ी चलाकर सड़क का निरीक्षण किया.

सीएम शिंदे ने जारी किया वीडियो: रविवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने ट्विटर हैंडल पर टेस्ट ड्राइव का एक वीडियो साझा किया है. टेस्ट ड्राइव में देवेंद्र फडणवीस आगे की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं. वहीं, उनके बगल में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे बैठे है. देवेंद्र फडणवीस ने खुद गाड़ी चलाई.

लोगों को होगा परियोजना का सीधा लाभ: समृद्धि एक्सप्रेस वे को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस परियोजना से विदर्भ क्षेत्र समेत राज्य के अन्य कई हिस्सों के विकास में मदद मिलेगी. इससे लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कई जिलों के लोगों को फायदा होगा. गौरतलब है कि समृद्धि एक्सप्रेस वे को 49 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत से बनाया गया है. यह मार्ग 11 जिलों के करीब 400 गांवों से होकर गुजरता है.

Also Read: Ankita Murder Case का नार्को टेस्ट से खुलेगा राज, दाखिल होगी चार्जशीट, इन धाराओं के तहत दर्ज होगा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >