'BJP से हाथ मिलाना चाहते थे उद्धव ठाकरे', NCP नेता का बड़ा दावा- PM Modi से मुलाकात के बाद बदला था मन

अजित पवार गुट के एनसीपी के बागी नेता सुनील तटकरे ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शिवसेना (यूटीबी) के नेता उद्धव ठाकरे का मन बीजेपी में जाने का करने लगा था. ठाकरे बीजेपी से हाथ मिलाने पर गंभीरता से विचार करने लगे थे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनपीसी अजित पवार के गुट के नेता सुनील तटकरे ने बड़ा दावा किया है. एनसीपी बागी गुट के नेता सुनील तटकरे ने कहा है कि जुलाई 2021 में पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाने पर गंभीरता से विचार कर रहे थे.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बदला था मन- तटकरे

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक तटकरे ने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के तुरंत बाद अजित पवार के साथ बैठक में शिवसेना (UTP) सांसद संजय राउत ने इसका खुलासा किया. उन्होंने कहा कि बैठक के बाद संजय राउत ने बताया कि उद्धव ठाकरे का मन बदल रहा है. और वो बीजेपी में  लौटने की बात सोच रहे हैं.

तटकरे ने किया बड़ा दावा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार और तत्कालीन लोक निर्माण विभाग मंत्री अशोक चव्हाण के साथ उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से साल 2021 में मुलाकात की थी. उस दौरान मराठा और ओबीसी आरक्षण, 12 एमएलसी के नामांकन और जीएसटी मुआवजा बकाया जारी करने जैसे मुद्दों पर दोनों नेताओं ने चर्चा भी की थी.

उन्होंने कहा कि उस दौरान पीएम मोदी से मुलाकात के बाद संजय राउत ने अजीत पवार के साथ बैठक निर्धारित करने के लिए मुझसे संपर्क किया था. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से बातचीत के बाद उद्धव ठाकरे फिर से बीजेपी से हाथ मिलाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. 

Also Read: Israel Hamas War: आसान नहीं था आयरन डोम को चकमा देना, हमास ने ऐसे तोड़ा इजराइल का रक्षा कवच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >