बच्चा चोरी के शक में महाराष्ट्र के सांगली में लाठी-डंडे से साधुओं की पिटाई, नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी

Maharashtra News: सभी साधु यूपी के मथुरा के रहने वाले हैं. ये पंढरपुर दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन लोगों को शक हुआ कि ये बच्चा चोरी करने वाले हैं इसको लेकर आम लोगों ने इन्हें घेर लिया और पिटाई कर दी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सांगली स्थित लवंगे गांव में स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में 4 साधुओं की जमकर पिटाई कर दी. वहीं, पिटाई के बाद सांगली के एसपी दीक्षित गेदाम ने कहा कि पुलिस को इस हमले को लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और तथ्यों की हम पुष्टि कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले में  आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

पंढरपुर दर्शन के लिए जा रहे थे चारों साधु: साधुओं की पिटाई का मामला बीते मंगलवार का है. मिली जानकारी के मुताबिक, सभी साधु यूपी के मथुरा के रहने वाले हैं. ये पंढरपुर दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन लोगों को शक हुआ कि ये बच्चा चोरी करने वाले हैं इसको लेकर आम लोगों ने इन्हें घेर लिया और पिटाई कर दी. वहीं, इस मामले में पुलिस ने कहा है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है.

स्थानीय लोगों को साधुओं ने अपनी कार्ड भी दिखाया लेकिन लोगों ने कार्ड को फर्जी समझ कर साधुओं की पिटाई जारी रखी. दरअसल भाषा समझ नहीं आने के कारण लोगों को साधुओं को लेकर गलतफहमी हो गई और बच्चा चोर समझकर उनकी पिटाई कर दी. साधु लोगों से रास्ता पूछ रहे थे, इसी दौरान लोग भड़क गये. और लाठी से साधुओं की पिटाई कर दी.

पिटाई का पहला मामला नहीं: महाराष्ट्र में साधुओं के साथ मारपीट का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी यहां साधुओं की पिटाई हो चुकी है. साल 2020 में पालघर के गढ़ चिंचोली गांव में 2 साधुओं की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. अब एक बार फिर साधुओं की पिटाई का मामला सामने आया है. 

Also Read: Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस से आज EOW करेगी पूछताछ, सुकेश रंजन मामले में किया गया दिल्ली तलब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >