Maharashtra: 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, मृतकों में 12 नवजात, अस्पताल में मच गया हड़कंप

महाराष्ट्र: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नांदेड़ के डॉ श्यामराव वाकोडे ने कहा कि पिछले 24 घंटों में लगभग 12 बच्चों की मौत हो गई. 12 वयस्कों की भी विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो गई. नवजात शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक सरकारी अस्पताल में बीते 24 घंटों में 12 नवजात शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है. इस मामले में अस्पताल के डीन का कहना है कि मौत का कारण अस्पताल में दवाओं और कर्मचारियों का गैर जिम्मेदार रवैया है. वहीं, इस मौत के बाद लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और मामले की जांच की मांग की. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि डॉ.शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लगभग 24 लोगों की मौत की सूचना मिली है और इसलिए मैं यहां आया हूं और डीन से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि स्थिति चिंताजनक और गंभीर है. सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और तत्काल सहायता प्रदान करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि करीब 70 अन्य लोगों की हालत गंभीर है. स्थानांतरित की गई कई नर्सों का प्रतिस्थापन नहीं किया गया है. सभी आवश्यक सहायता और संसाधन दिए जाने चाहिए क्योंकि स्थिति चिंताजनक है.

वहीं, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नांदेड़ के डॉ. श्यामराव वाकोडे ने कहा कि पिछले 24 घंटों में लगभग 12 बच्चों की मौत हो गई. 12 वयस्कों की भी विभिन्न बीमारियों (सांप के काटने, आर्सेनिक और फास्फोरस विषाक्तता आदि) के कारण मौत हो गई. विभिन्न कर्मचारियों के स्थानांतरण के कारण, हमारे लिए कुछ कठिनाई थी. हमें हाफकिन इंस्टीट्यूट से दवा खरीदनी थी लेकिन वह भी नहीं हुआ. साथ ही इस अस्पताल में दूर-दूर से मरीज आते हैं और कई मरीज ऐसे थे जिनका स्वीकृत बजट भी मिल गया बिंध डाली.

भाषा इनपुट के साथ


Also Read: दिल्ली को दहलाने की कोशिश नाकाम, ISIS मॉड्यूल से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, क्या था इनका मास्टर प्लान!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >