Watch Video : टोकरी में सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

Watch Video :मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार और पार्टी कार्यकर्ता के साथ विधानसभा पहुंचे. यहां उन्होंने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

Watch Video : मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. सिंघार ने कहा, “बीजेपी युवाओं को बेरोजगार बना रही है, विभिन्न सरकारी विभागों में हजारों पद खाली हैं. पुलिस विभाग और अन्य विभागों में करीब 70,000-80,000 पद खाली हैं, लेकिन बीजेपी भर्ती करने को तैयार नहीं है, क्यों? बीजेपी मध्य प्रदेश की जनता को काट रही है.” विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार न दिए जाने के विरोध में कांग्रेस विधायक सांप के साथ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे. देखें वीडियो

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा–बेरोजगार युवाओं को सांप बनकर कब तक डसेगी भाजपा सरकार! आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार न दिए जाने के विरोध में कांग्रेस विधायकों के साथ सांप हाथ में लेकर बीजेपी सरकार का कड़ा विरोध किया. मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है. हजारों सरकारी पद खाली हैं, फिर भी युवा बेरोजगार क्यों हैं?  सरकार का वादा था कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन भाजपा सरकार युवाओं के रोजगार पर सांप की तरह कुंडली मार कर बैठी है और हर दिन बेरोजगार युवाओं को डस रही है.

आगे उमंग सिंघार ने लिखा…

– प्रदेश का युवा सरकार से सवाल कर रहा है कि MPPSC भर्ती क्यों रोकी गई?
– क्या युवाओं के साथ वादाखिलाफी कर रही है सरकार?
– क्या युवाओं के रोजगार देने का वादा सिर्फ धोखा है?

युवाओं को डसना बंद करे, हर बेरोजगार के सवालों का जवाब दे भाजपा सरकार!

https://twitter.com/UmangSinghar/status/1899348666567344346

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >