MP News: मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करने वाला एप ‘सुली डील्स' जिसने बनाया, वह इंदौर में पकड़ाया

‘सुली डील्स' ऐप बनाने वाला व्यक्ति मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है. ‘सुली डील्स' ऐप क्रिएटर और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर इंदौर से गिरफ्तार किया गया है. वह मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए बनाए गए ट्विटर पर ट्रेड-ग्रुप का सदस्य है.

‘सुली डील्स’ ऐप मामले में बड़ी खबर आ रही है. दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि ‘सुली डील्स’ ऐप बनाने वाला व्यक्ति मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की डीसीपी केपीएस मल्होत्रा (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस,आईएफएसओ) ने बताया कि ‘सुली डील्स’ ऐप क्रिएटर और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर इंदौर से गिरफ्तार किया गया है. वह मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए बनाए गए ट्विटर पर ट्रेड-ग्रुप का सदस्य है.


कौन है sulli deal का मेन क्रिएटर जानें

यहां चर्चा कर दें कि बुल्ली बाई ऐप (Bulli Bai App) के बाद अब Sulli deal मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है जिससे कई अहम बातें सामने आ सकतीं हैं. गिरफ्तार किया गया शख्स 25 साल का आरोपी है जिसका नाम ओमकेश्वर ठाकुर है. बताया जा रहा है कि यहीं sulli deal का मेन क्रिएटर है. गौर हो कि BCA के स्टूडेंट ओमकेश्वर ठाकुर ने पिछली साल जुलाई में Sulli deal तैयार करने का काम किया था जिसमें मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा था.

Also Read: ‘बुली बाई’ ऐप का क्रिएटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
हो सकती हैं और भी गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किये हैं. उसने बताया है कि sulli deal केस में उसके अलावा दूसरे लोग भी शामिल थे. उन लोगों ने इसमें छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाई थीं. पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं.

मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने की साजिश

आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि वह ट्विटर पर उस समूह का सदस्य है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल के लिए विचारों को साझा किया जाता है. उसने गिटहब पर कोड विकसित किया. गिटहब तक पहुंच समूह के सभी सदस्यों की थी. मुस्लिम महिलाओं की फोटो को समूह के सदस्यों ने अपलोड किया था.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >