एमपी में ताबड़तोड़ एक्शनः तीन आरोपियों के घर चला बुलडोजर, 10 मीट दुकानें ध्वस्त

मध्य प्रदेश में नयी सरकार आते ही एक्शन मोड में आ गई है. सरकार के निर्देश पर प्रशासन का बुलडोजर एक्टिव हो गया है. कानून का पालन न करने वालों पर यूपी की तर्ज पर बुलडोजर कार्रवाई हो रही है. उज्जैन के नागझिरी इलाके में 10 दुकानें ध्वस्त कर दी गई.

मध्य प्रदेश में नयी सरकार आते ही एक्शन मोड में आ गई है. सरकार के निर्देश पर प्रशासन का बुलडोजर एक्टिव हो गया है. कानून का पालन न करने वालों पर यूपी की तर्ज पर बुलडोजर कार्रवाई हो रही है. इसी कड़ी में प्रशासन ने उज्जैन में अवैध रूप से मांस बेचने वाली दस दुकानों और बीजेपी पदाधिकारी पर हमले में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों के भोपाल स्थित घरों पर बुलडोजर चला दिया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अधिकारियों को खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहने के बाद उज्जैन में यह कार्रवाई की गई. एक अधिकारी ने कहा कि दिन के दौरान उज्जैन के नागझिरी इलाके में दुकानें ध्वस्त कर दी गई. उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के ऐसे प्रतिष्ठान चलाने वाले सभी लोगों को शटर बंद करने या कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा गया है.

एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि भोपाल में, फारुख राइन, बिलाल और असलम के घर ध्वस्त कर दिए गए हैं.राइन भोपाल मध्य सीट के विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा पदाधिकारी देवेन्द्र ठाकुर पर हमले से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी है. भोपाल मध्य सीट कांग्रेस के आरिफ मसूद ने जीती है. अधिकारी ने कहा कि राईन और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर तलवार से ठाकुर की हथेली काट दी थी.

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में राइन को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था और उन पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया था. अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून सहित कुल 14 मामले हैं. उन्होंने बताया कि राईन का नाम भोपाल के हबीबगंज पुलिस स्टेशन की ‘गुंडा सूची’ में भी है. उन्होंने कहा कि राईन, बिलाल और असलम के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया क्योंकि वे अवैध रूप से अतिक्रमित भूमि पर बनाए गए थे.

Also Read: संसद की सुरक्षा तोड़ने के पीछे क्या था आरोपियों का मकसद, कहां गया उनका फोन, क्या ‘राज’ छुपा रहे हैं आरोपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >