Narendra Modi: पीएम मोदी ने MP को दी 17000 करोड़ रुपये की सौगात, कई परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, MP की सभी लोकसभा सीटों को एक साथ लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मिली हैं.

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के माध्यम से विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम में 17,551 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, MP की सभी लोकसभा सीटों को एक साथ लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मिली हैं. ये परियोजनाएं MP के लोगों का जीवन आसान बनाएंगी, यहां निवेश और नौकरियों के नए अवसर बनाएंगी. इन परियोजनाओं के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई.

Narendra Modi: आज चारों तरफ एक ही बात सुनाई देती है- अबकी बार 400 पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज चारों तरफ एक ही बात सुनाई देती है- अबकी बार 400 पार! पहली बार ऐसा हुआ है जब जनता ने खुद अपनी प्रिय सरकार की वापसी के लिए ऐसा नारा बुलंद कर दिया है. ये नारा भाजपा ने नहीं, बल्कि देश की जनता-जनार्दन का दिया हुआ है. मोदी की गारंटी पर देश का इतना विश्वास भाव-विभोर करने वाला है. हम तीसरी बार में देश को तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए चुनाव में उतर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस की सरकारों ने तो मैन्युफेक्चरिंग की हमारी पारंपरिक ताकत को भी बर्बाद कर दिया था. कुछ साल पहले तक हमारे बाजार और हमारे घर विदेशी खिलौनों से भरे थे. हमने देश में खिलौना बनाने वाले अपने पारंपरिक साथियों को, विश्वकर्मा परिवारों को मदद दी. आज विदेशों से खिलौनों का आयात बहुत कम हो गया है.

भाजपा सरकार यानी गति भी, प्रगति भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 से पहले के 10 वर्षों में देश के करीब 40 लाख हेक्टेयर भूमि को सूक्ष्म सिंचाई के दायरे में लाया गया था, लेकिन बीते 10 वर्षों में इसका दोगुना करीब 90 लाख हेक्टेयर खेती को सूक्ष्म खेती से जोड़ा गया है. ये दिखाता है, भाजपा सरकार यानी गति भी, प्रगति भी.

बीते 10 वर्षों में पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते 10 वर्षों में पूरे विश्व में भारत की साख बहुत अधिक बढ़ी है. आज दुनिया के देश भारत के साथ दोस्ती करना पसंद करते हैं. कोई भी भारतीय आज विदेश जाता है, तो उसको बहुत सम्मान मिलता है. भारत की इस बढ़ी हुई साख का सीधा लाभ निवेश में होता है, पर्यटन में होता है. आज अधिक से अधिक लोग भारत आना चाहते हैं.

आने वाले 5 वर्ष हमारी बहनों-बेटियों के अभूतपूर्व सशक्तिकरण के होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते 10 वर्ष में हमारी नारी शक्ति के उत्थान के रहे हैं। मोदी की गारंटी थी कि माताओं-बहनों के जीवन से हर असुविधा, हर कष्ट को दूर करने का ईमानदार प्रयास करुंगा. ये गारंटी मैंने पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया है. लेकिन आने वाले 5 वर्ष हमारी बहनों-बेटियों के अभूतपूर्व सशक्तिकरण के होंगे.

पीएम मोदी ने डिंडौरी सड़क हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं डिंडौरी सड़क हादसे पर अपना दु:ख व्यक्त करता हूं. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जो लोग घायल हैं उनके उपचार की व्यवस्था सरकार कर रही है. दु:ख की इस घड़ी में मैं मध्य प्रदेश के लोगों के साथ हूं. मालूम हो मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >