MP के रीवा में बोले पीएम मोदी, पूर्व की सरकारों ने पंचायतों के साथ किया भेदभाव, 2014 के बाद बदली तस्वीर

रीवा में पीएम मोदी ने कहा कि ग्रामीण भारत के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उन्हें हमारी पंचायतें पूरी लगन के साथ धरातल पर साकार कर रही हैं. हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने के लिए काम कर रहे हैं.

पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी आज यानी सोमवार को मध्यप्रदेश के रीवा पहुंचे. रीवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर, स्वामित्व योजना, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर समेत कई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है.

रीवा में पीएम मोदी ने कहा कि ग्रामीण भारत के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उन्हें हमारी पंचायतें पूरी लगन के साथ धरातल पर साकार कर रही हैं: हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने के लिए काम कर रहे हैं .ग्रामीण भारत के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उन्हें हमारी पंचायतें पूरी लगन के साथ धरातल पर साकार कर रही हैं.

एनडीए सरकार ने बढ़ायी रकम: मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले पंचायतों के लिए आवंटित बजट 17000 करोड़ रुपये से कम था. लेकिन 2014 के बाद जब से एनडीए की सरकार केंद्र पर आई है. इस रकम को बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक कर दिया है.

Also Read: महाविकास अघाड़ी महागठबंधन में फूट! NCP चीफ शरद पवार और संजय राउत के अलग बोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >