MP News: मध्य प्रदेश हादसे में पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, दीवार ढहने से हुई थी नौ बच्चों की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के सागर में हुए हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक गांव में रविवार सुबह एक जर्जर मकान की दीवार ढह गई. हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गई साथ ही दो अन्य घायल हो गए. रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक मंदिर परिसर के पास धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हादसा हुआ. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने से 10 से 15 साल के नौ बच्चों की मौत हो गई है. वहीं, घटना को लेकर पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जाहिर किया है.

केंद्र और राज्य सरकार ने की मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. वहीं पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की है.

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा
भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जर्जर मकान के पास एक टेंट में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. इसी दौरान मकान की दीवार टेंट के ऊपर गिर गई, जिससे शिवलिंग निर्माण के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल कई बच्चे मलबे के नीचे दब गए. भार्गव ने कहा कि घटना में जान गंवाने कई बच्चे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे.

वहीं, घटना को लेकर जिलाधिकारी दीपक आर्य ने कहा कि बच्चे मंदिर के पास लगाए गए टेंट में बैठे हुए थे, तभी बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार ढह गई. उन्होंने बताया कि हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य ने अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: ‘तोड़फोड़ करने वाले छात्र नहीं आतंकवादी…’ बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 32 लोगों की मौत!

Nalanda में लोकायन नदी का पश्चिमी तटबंध टूटा, आधा दर्जन भर गांव डूबे, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >