MP News: झोपड़ी में आग लगने से 2 नाबालिग बच्चियों की जलकर मौत, चाची पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप

MP News मध्य प्रदेश के चोइथराम मंडी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने प्रकाश में आया है. यहां एक झोपड़ी में आग लगने से दो नाबालिग बच्चियों की जलकर मौत हो गई है.

MP News मध्य प्रदेश के चोइथराम मंडी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने प्रकाश में आया है. यहां एक झोपड़ी में आग लगने से दो नाबालिग बच्चियों की जलकर मौत हो गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर डीसीपी जोन -1 अमित तोलानी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि चोइथराम मंडी के पीछे एक झोपड़ी में 2 नाबालिग लड़कियों और कुछ मवेशियों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि उनकी चाची बरखा ने अपने पिता के साथ बहस के बाद जानबूझकर झोपड़ी में आग लगा दी.

हत्या का केस दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है, क्योंकि बरखा को बच्चों की उपस्थिति के बारे में पता था. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पाया कि दोनों बच्चियां बुरी तरह से जल चुकी थी. इस दौरान चपेत में आये कुछ मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >