MP Heavy Rain Alert: 4 दिनों तक भयंकर बारिश, 8-9-10 और 11 जुलाई तक अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

MP Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार से ही भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश के कारण एमपी के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा है कि 8 से लेकर 11 जुलाई तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

MP Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. भारी से अति भारी बारिश हो रही है. मध्य प्रदेश का भी बारिश से बुरा हाल है. कई इलाकों में मानसून की जोरदार बरसात हो रही है.  मध्य प्रदेश में ताकतवर मौसमी सिस्टम एक्टिव है. इसके कारण कई जिलों में कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही है. बीते सोमवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई. बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा. बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट समेत कई और इलाकों में भयंकर बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.  आईएमडी के मुताबिक अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, लसवनी समेत कई और इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

मौसमी सिस्टम के कारण जारी है बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के ऊपर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है. इसके अलावा मानसून भी अभी पूरी तरह एक्टिव है. इसके कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है. कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 8 से लेकर 11 जुलाई तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है. भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग ने पूर्वी क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी जारी की है. राज्य में अब तक 300 मिमी बारिश हो चुकी है.  

रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश  में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने आगामी 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. इंदौर, उज्जैन समेत एक दो इलाकों को छोड़कर पूरे प्रदेश में अभी तक बारिश औसत या उससे ज्यादा दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने सिवनी, मंडला, बालाघाट में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुणा, रायसेन, बैतूल, हरदा, खंडवा समेत कुछ और इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि, राजधानी भोपाल, विदिशा , खरगोन, इंदौर, उज्जैन समेत कुछ और इलाकों के लए येलो अलर्ट जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >