MP Election 2023 : एमपी चुनाव में बढ़ी कुर्ते की मांग, 140 साल पुरानी दुकान बनी नेताओं की पहली पसंद

एमपी विधानसभा चुनाव के जोर पकड़ते ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं. अपनी नेताओं की क्षवि बरकरार रखने के लिए प्रदेश के नेता अधिकांश कुर्ता-पजामा ही पहनते हैं. ऐसे में अब इसकी मांग तेजी से बढ़ गई है.

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर है. राजनीति दल पूरे दमखम के साथ प्रचार अभियान में लगे हैं. चुनावी माहौल में कुर्तों की मांग भी काफी बढ़ गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इंदौर में चुनाव प्रचार शुरू होते ही 140 साल पुरानी एक दर्जी की दुकान पर कुर्तों की मांग काफी बढ़ गई है. वहीं,  आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त नेताओं के बीच कुर्तों की मांग बढ़ने के कारण दर्जियों का काम का बोझ भी बढ़ गया है.

एमपी विधानसभा चुनाव के जोर पकड़ते ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं. अपनी नेताओं की क्षवि बरकरार रखने के लिए प्रदेश के नेता अधिकांश कुर्ता-पजामा ही पहनते हैं. ऐसे में अब इसकी मांग तेजी से बढ़ गई है. आलम यह है कि कुर्ता-पजामा सिलने वाले दर्जी को नया ऑर्डर पूरा करने का समय नहीं मिल पा रही है.

नेताओं को खूब भा रहा है इस दुकान का कुर्ता

चुनावी बेला में इंदौर के एमजी फडनीस कॉम्प्लेक्स स्थित पहलवान टेलर्स पर भी कुर्ता सिलने का काम हो रहा है. कुर्ता यहां की खास विशेषता है. राजनीतिक दलों के कई नेता यहां से कुर्ता सिलवाते हैं. यह दुकान इतना खास है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए भी यहां से कपड़े सिले गए हैं. 

Also Read: Rajasthan Polls: अब होगा धुंआधार प्रचार, BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, PM Modi समेत ये नाम शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >