MP New CM: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नये सीएम, बीजेपी ने फिर फैसले से चौंकाया

Madhya Pradesh New CM: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सीएम के चेहरे पर मुहर लगा दी है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन यादव पर पार्टी ने मुहर लगा दी है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लगी.

मध्यप्रदेश के सीएम के नाम पर बीजेपी ने मुहर लगा दी है. पार्टी ने मोहन यादव को प्रदेश का नया सीएम बनाया है. बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक आज यानी सोमवार को विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में बतौर सीएम मोहन यादव पर मुहर लगी. गौरतलब है कि 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर बीजेपी ने मध्यप्रदेश में सत्ता बरकरार रखी है.

मोहन यादव ने पीएम मोदी-अमित शाह का जताया आभार

वहीं विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश के सीएम चुने जाने के बाद मोहन यादव ने कहा कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा का धन्यवाद करता हूं. उन्होंने कहा कि यह केवल बीजेपी पार्टी ही है जो मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. उन्होंने कहा कि वो प्रदेश में विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे.

बीजेपी के तीन पर्यवेक्षक हुए थे बैठक में शामिल
इससे पहले मध्य प्रदेश में सीएम पद को लेकर बीजेपी में मंथन का दौर जारी था. सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित बीजेपी के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने और राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए भोपाल पहुंचे थे. 

सीएम के नाम पर लगी मुहर
गौरतलब है कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सीएम के चेहरे पर मुहर लगा दी है, पार्टी अब मध्य प्रदेश के नये सीएम के नाम का भी ऐलान कर दी है. अब सिर्फ राजस्थान के सीएम पर मुहर लगनी बाकी है. इधर, शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में पोस्टर के जरिए उन्हें सीएम बनाने की अपील उनके समर्थक कर रहे थे.  वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में से एक माने जा रहे थे. बता दें सीएम पद के प्रबल दावेदारों में शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई और नाम शामिल थे.

Also Read: क्या था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर को कैसे मिलता था खास दर्जा? जानें सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >