Madhya Pradesh: नरेंद्र सिंह तोमर होंगे मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में कौन बनेगा सीएम बीते कई दिनों से जारी सस्पेंस आज खत्म हो गया. विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गई है. इसी के साथ नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश के विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि मोहन यादव को सीएम राजेंद्र शुक्ल व जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया गया है.

मध्य प्रदेश में कौन बनेगा सीएम बीते कई दिनों से जारी सस्पेंस आज खत्म हो गया. विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गई है. इसी के साथ नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश के विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें, इस अहम फैसले से पहले बीजेपी आलाकमान ने आज यानी सोमवार को भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी. इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, आशा लकड़ा और के लक्ष्मण शामिल थे. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया था. जीत के बाद से ही राज्य में सरकार गठन की कवायद हो रही थी. बीजेपी में सीएम फेस को लेकर लगातार बैठकें हो रही थी. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की थी.

नरेंद्र सिंह तोमर होंदे विधानसभा के स्पीकर
बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद मध्य प्रदेश सरकार की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. मोहन यादव को सीएम बनाया गया है. इसके अलावा प्रदेश में राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के नए विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है.

मोहन यादव मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि उज्जैन दक्षिण से बीजेपी विधायक मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है. ओबीसी नेता मोहन यादव को बीजेपी केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. बता दें, मोहन यादव निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में काम कर रहे थे. 

Also Read: आर्टिकल 370 खत्म, यहीं देता था जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा… देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >