मुख्य बातें
Mp (madhya Pradesh) By-election Results 2020, Mp By Poll Results 2020 News In Hindi : मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (MP Bypolls) के बाद वोटों की गिनती जारी है. यह उपचुनाव मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेर-बदल कर सकता है. 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हो चुके हैं. आजतक-एक्सिस की ओर से कराये गये एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि सत्तारुढ़ भाजपा यहां 16 से 18 सीटों पर जीत रही है. जबकि कांग्रेस 10 से 12 सीटों पर सिमट रही है. इन 28 सीटों में से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा (BJP) में शामिल होने से तथा तीन सीटें विधायकों के निधन होने से खाली हुई थीं. मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा (Shivraj Singh Chouhan) के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं.
