Bihar Election 2025 : ढाका में रोड शो किया एमपी के सीएम मोहन यादव ने

Bihar Election 2025 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ढाका में रोड शो किया. भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं से अपील की.

Bihar Election 2025 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत पूर्वी चम्पारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य रोड शो में सहभागिता की. यहां के श्री सर्वजीत उच्च विद्यालय खेल मैदान, भंडार से शुरू होकर ढाका बाजार तक निकले इस रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हजारों की संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

सीएम मोहन यादव बिहार में

मुख्यमंत्री ने पूरे मार्ग में खड़े मतदाताओं पर फूल बरसाकर आत्मीय अभिनंदन किया और एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया. इस अवसर पर उन्होंने जनता से 11 नवम्बर को भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि  एनडीए की सरकार का मतलब है विकास लाने वाली सरकार…सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से हम देश को सुशासन की दिशा में बहुत आगे लेकर जा रहे हैं. मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जनसमर्थन देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >