Big Accident in Ujjain: उज्जैन में बड़ा हादसा, महाकाल मंदिर के पास गिरी दीवार, कई लोग मलबे में दबे

Big Accident in Ujjain: उज्जैन में बड़ा हादसा हुआ है. यहां के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पास की एक दीवार गिर गई है. बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे कई लोग दब गये हैं. जोरदार बारिश के कारण मिट्टी धंसने से दीवार गिर गई है.

Big Accident in Ujjain: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण आज यानी शुक्रवार देर शाम उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया है. उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की एक दीवार गिर गई है. बताया जा रहा है कि दीवार के नीचे कई लोग दब गये हैं. जानकारी के मुताबिक चार नंबर गेट के पास बनी दीवार गिर गई है. अत्यधिक बारिश के कारण मिट्टी धंसने से दीवार गिर गई है. बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग जख्मी भी हो गये हैं.

भरभरा कर गिर गई दीवार
एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के सामने की दीवार के नीचे की मिट्टी धंस गई. जिसके बाद अचानक से दीवार भरभराकर गिर गई. हादसे की सूचना मिलने पर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े. आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया. उज्जैन में हादसे के समय काफी तेज बारिश हो रही थी. इस कारण राहत और बचाव में काफी मुश्किल हुई. इस बीच घायलों के अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत गंभार है.

मध्य प्रदेश में हो रही है जोरदार बारिश
बता दें कि मध्य प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. उज्जैन में भी बारिश हो रही है. बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर भी जारी है. ऐसे में जगह-जगह जलभराव हो गया है. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो तीन दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मौसम के तेलर तल्ख ही रहेंगे. कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >