COVID19 Pandemic : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलाने के आरोप में दिल्ली और राजस्थान के 23 लोग गिरफ्तार

23 peoples of delhi and rajasthan arrested in madhya pradesh for spreading coronavirus भोपाल : एक ओर दुनिया भर के लोग कोरोना वायरस के संक्रमण (COVID19) से निबटने में लगे हैं, तो मध्यप्रदेश में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इस घातक वायरस का संक्रमण फैला रहे हैं. मध्यप्रदेश के आगर-मालवा और देवास जिलों में इस संक्रमण को फैलाने के आरोप में 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

भोपाल : एक ओर दुनिया भर के लोग कोरोना वायरस के संक्रमण (COVID19) से निबटने में लगे हैं, तो मध्यप्रदेश में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इस घातक वायरस का संक्रमण फैला रहे हैं. मध्यप्रदेश के आगर-मालवा और देवास जिलों में इस संक्रमण को फैलाने के आरोप में 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read: Coronavirus in Indore : इंदौर के नये इलाकों में फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, शहर को बचाने खुद मैदान में उतरे डीजीपी

आगर-मालवा के जिला पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि जिले के नलखेड़ा कस्बे में एक धार्मिक स्थान के पीछे बने एक कमरे में 12 लोग एक साथ रह रहे थे. इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब इन्हें पृथक रखा गया है. एसपी ने स्पष्ट किया कि इन लोगों में से किसी ने भी मार्च में निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के धार्मिक सम्मेलन में भाग नहीं लिया था.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ये मुस्लिम श्रद्धालु अपने समुदाय के लोगों के बीच धर्म का प्रचार कर रहे थे. एसपी ने बताया कि ये लोग दिल्ली के रहने वाले हैं और यहां 10 मार्च को आ गये थे. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने इसकी सूचना भी अधिकारियों को नहीं दी और एक साथ रहकर यहां लागू धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया.

Also Read: Coronavirus Viral Video: कोरोना संक्रमित की जांच करने आये डॉक्टरों पर पथराव, भीड़ ने दौड़ाया

श्री सिंह ने बताया कि इन सभी के खिलाफ आइपीसी की धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना), धारा 269 (उपेक्षापूर्ण कार्य, जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो) और धारा 270 (परिद्वेषपूर्ण कार्य, जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसी तरह, देवास के पुलिस अधीक्षक कृष्णा वेणी देसावपु ने बताया कि गुरुवार को देवास में 11 लोगों को आइपीसी की समान धाराओं में गिरफ्तार किया गया है. इनमें से 10 लोग जयपुर से आये थे. वे उस स्थानीय व्यक्ति को जानकारी दिये बिना बिना इधर-उधर जा रहे थे, जिसने उन्हें आश्रय दिया था. जिले में कर्फ्यू के बावजूद वे ऐसा कर रहे थे.

Also Read: कोरोना वायरस की वजह से मध्यप्रदेश में 300 से अधिक अखबारों का प्रकाशन बंद

एसपी ने बताया कि ये लोग धार्मिक कार्यों से यहां आये हैं. एसपी ने बताया कि प्रक्रिया के मुताबिक इन सभी लोगों को 14 दिन के लिए पृथक रखा गया है. इनमें से किसी ने निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था. हालांकि, ये लोग तबलीगी जमात का हिस्सा हैं और धार्मिक संदेश फैलाने में लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >