Lok Sabha Election 2024 : बुलन्दशहर के इस गांव के लोगों ने किया वोट का बहिष्कार

Lok Sabha Election 2024 : देश में 88 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. इस क्रम में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इस बीच एक खबर बुलन्दशहर से सामने आ रही है.

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है. इस बीच एक खबर बुलन्दशहर से सामने आ रही है. यहां शिकारपुर के ब्लॉक पहासू के गांव अकरवास में लोगों ने आज लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र संख्या 199 पर मतदान का बहिष्कार किया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया. एसडीएम और सीओ शिकारपुर के हस्तक्षेप के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सकी.

एसडीएम शिकारपुर प्रियंका गोयल ने मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि गांव के लोगों का कहना है कि एक खास रास्ता नहीं बनाया गया है. इस वजह से गांव में पानी भरा हुआ है. वोट बहिष्कार करने की पीछे की वजह यही है. हमें आज से पहले इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली थी जिसके बाद हमने लोगों को समझाया. इसके बाद मतदान शुरू हुआ.

मतदान शाम छह बजे तक चलेगा

उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा. सुबह से ही लोग बूथों पर अपने मताधिकार के लिए पहुंचने लगे. दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर सुबह 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद के साथ-साथ गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर मतदान जारी है.

Read Also : Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: त्रिपुरा व छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग, बिहार में भी निकले लोग

चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी

आपको बता दें कि द्वितीय चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी हैं. इनमें 81 पुरुष तथा 10 महिला उम्मीदवार हैं. संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद (29 लाख, 45 हजार 487) में जबकि सबसे कम मतदाता बागपत (16 लाख 53 हजार 146) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >