राजस्थान: कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से झुलसे 14 बच्चे

Mahashivratri procession के दौरान राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा हुआ है. कई बच्चे बिजली की चपेट में आ गये हैं.

राजस्थान के कोटा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां महाशिवरात्रि के अवसर पर एक जुलूस के दौरान कई बच्चे बिजली की चपेट में आ गये हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में 14 बच्चे बुरी तरह से झुलसे है. हादसा शिव बारात के दौरान हुआ. हादसे का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग बच्चों को गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचे हैं. अस्पताल के बाहर और अंदर लोगों की काफी भीड़ दिख रही है. पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल में नजर आ रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘शिव बारात’ जुलूस के दौरान बिजली की चपेट में आने से हादसा हुआ है. घायल बच्चों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यदि जरूरत पड़ी तो बच्चों को जयपुर रेफर किया जा सकता है. लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से सांसद ओम बिरला ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. बीजेपी सांसद ओम बिरला ने डॉक्टरों को घायल बच्चों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं.

राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने की खुदकुशी, बिहार के भागलपुर निवासी छात्र की आत्महत्या से फैली सनसनी

कैसे हुआ हादसा

कोटा की एसपी (सीटी) अमृता धवन ने हादसे को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे के करीब हुआ. उन्होंने बताया कि कुछ लोग कलश में पानी भरने के लिए जमा हुए थे. इसी वक्त हादसा हुआ. भीड़ में मौजूद एक बच्चे के हाथ में लंबा लोहे की पाइपनुमा चीज थी जो ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से टकरा गई. इसके बाद करंट फैल गया.

एक बच्चे की हालत गंभीर

एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर बच्चों का इलाज किया जा रहा है. एक बच्चे की हालत गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >