कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा

नीलांबर-पीतांबरपुर. लेस्लीगंज थाना के बाबुदुमी गांव के बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोरख को देसी कट्टा के साथ पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि 27 मार्च की रात सूचना मिली कि नीलांबर-पीतांबरपुर थाना क्षेत्र के डबरा मोड़ के नजदीक आनंद ढावा के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार की बिक्री करने के लिए किसी का इंतजार कर रहा है. जब सब इंस्पेक्टर अजय कुमार थाना रिजर्व गार्ड के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे, तो उनकी गाड़ी को देख एक व्यक्ति भागने लगा. जिसे जवानों ने दौड़कर धर दबोचा. पूछताछ में उसने अपना नाम बिरेंद्र कुमार सिंह बताया. तलाशी के क्रम में उसके पास से प्लास्टिक झोला में कपड़ा में लपेटकर रखा देसी कट्टा मिला. जब उससे कट्टा के संबंध में वैध कागजात की मांग की गयी, तो कागजात प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >