मनचले युवक को महिला ने पीटा

युवक के माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ा

हुसैनाबाद. शहर के अंबेडकर चौक में मनचले युवक द्वारा एक महिला का पीछा कर उसका मोबाइल नंबर मांगना भारी पड़ गया. महिला भड़क गयी और उसने युवक की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी. हो-हल्ला सुन वहां आसपास के लोग जुट गये. घटना गुरुवार दोपहर की बतायी जाती है. युवक द्वारा माफी मांगने के बाद महिला ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया. कहा कि इस तरह की गलती दुबारा हुई, तो पुलिस के हवाले कर देंगे. सभी महिलाएं एक जैसी नहीं होती हैं. यह घटना चर्चा का विषय बना रहा. युवक जपला शहर का ही बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >