पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

West Singhbhum Illegal Liquor News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई में दो गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

West Singhbhum Illegal Liquor News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है. उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर बुधवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही अवैध शराब के कारोबार में शामिल अन्य लोगों पर भी विभाग की नजर बनी हुई है. 

भनगांव और बासकाठा में हुई छापेमारी 

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भनगांव और बासकाठा गांव में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. जानकरी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए भनगांव में अवैध चुलाई शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया. बासकाठा में भी छापेमारी के दौरान अवैध शराब बेच रहे एक अन्य व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया. दोनों जगहों पर विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया.

सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई 

उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर दोनों गांवों में छापेमारी की गई, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. 

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला 

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. विभाग का कहना है कि ऐसे अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जाता रहेगा.

यह भी पढ़ें: चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब की खेप, 17 पेटी वाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए रांची में हाई अलर्ट, सादे लिबास में घूम रहे स्पेशल ब्रांच के कर्मचारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >