West Singbhum News : चार माह पहले बना अंडरपास, अभी तक नहीं बनी एप्रोच सड़क

चक्रधरपुर : एप्रोच सड़क नहीं बनने से आवागमन में हो रही परेशानी

चक्रधरपुर. शहवासियों की मांग पर लंबे समय बाद हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर अंडरपास का निर्माण हुआ. निर्माण के चार माह बाद भी अबतक अंडरपास की एप्रोच सड़क नहीं बनी है. हल्की बारिश में अंडरपास की कच्चा सड़क कीचड़मय हो जाती है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. इतना ही नहीं अंडरपास के पास गड्ढा बन गया है, जो दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है. फरवरी तक अंडरपास की एप्रोच सड़क को व्यवस्थित करने का दावा किया गया था. परंतु अप्रैल का आधा महीना बीत गया. अभी तक अंडरपास की एप्रोच सड़क नहीं बनी है. इतना ही नहीं अंडरपास में सीमेंट के बॉक्स भी सही से नहीं लगाया गया है. अंडरपास में उबड़-खाबड़ बॉक्स लगा दिया गया है. उसमें बाइक चलाने में दिक्कत होती है. सही माने तो एप्रोच सड़क नहीं होने से लोग अंडरपास का सही से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. मजबूरन उन्हें रेलवे ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ रहा है. स्थानीय विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद अंडरपास बना. सड़क बनाने के लिए बालू और गिट्टी जमा किये गये हैं, लेकिन सड़क निर्माण नहीं शुरू किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >