मोगरा पंचायत में मलेरिया जांच अभियान, मिले 3 संक्रमित

जगन्नाथपुर के मोगरा पंचायत में मिशन उदय 2.0 के तहत मलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 268 लोगों की जांच हुई और 3 मरीज संक्रमित पाए गए।

जगन्नाथपुर : 268 लोगों की हुई जांच, संक्रमित मरीजों को दी गयी दवा प्रतिनिधि, जगन्नाथपुर बारिश के मौसम में मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए सिविल सर्जन जुझारू मांझी के निर्देश पर जगन्नाथपुर प्रखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जोसेफ मेलगांडी के नेतृत्व में ‘मिशन उदय 2.0’ के तहत मोगरा पंचायत के विभिन्न गांवों में तीन दिवसीय जांच अभियान चलाया गया. गुरुवार को मोगरा, काकुइता और हेस्सापी गांवों के साथ-साथ मोगरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों की भी मलेरिया जांच की गयी. स्वास्थ्य कर्मी राजेश गोप, जयंत महतो, अमित हेम्ब्रम, सुनील सोरेन और ऋषभ कुमार की टीमों ने कुल 268 ग्रामीणों के रक्त के नमूने लिए. जांच के दौरान 3 लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए, जिन्हें तत्काल जरूरी दवाइयां दी गयीं. शिविर का निरीक्षण करते हुए डॉ. जोसेफ मेलगांडी ने बताया कि मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है. बुखार, सिरदर्द, उल्टी और ठंड लगना इसके मुख्य लक्षण हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >