टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में बच्चों ने लिया अग्निशमन का प्रशिक्षण

Noamundi News: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में छात्रों को अग्निशमन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस कार्यक्रम में आग लगने की स्थिति में बचाव और उसे नियंत्रित करने के तरीकों की जानकारी दी गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में गुरुवार को छात्रों के लिए अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह प्रार्थना सभा में किया गया. इस कार्यक्रम में जूनियर क्लास से 12 वीं क्लास तक के बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में एसेंबली प्रमुख सुरेश पंडा और पवित्र शंकर पात्र का विशेष योगदान रहा. 

विशेषज्ञ ने किया जागरूक 

मौके पर टाटा स्टील नोवामुंडी से अग्नि शमन विशेषज्ञ के तौर पर दिनेश कुमार पासवान अपनी टीम के साथ आए थे. पासवान ने अग्नि-शमन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अग्नि- शमन सप्ताह का आयोजन हर साल 14-20 अप्रैल को होता है. इस साल का मुख्य विषय “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज की आग की रोकथाम के लिए एक साथ” (Safe School, Safe Hospital, Safe Society) है. यह सप्ताह 1944 के बॉम्बे डाक विस्फोट में शहीद हुए दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि देने और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है. 

प्राचार्या ने क्या कहा?

स्कूल की प्राचार्या शशिकला ने अपने संबोधन में कहा कि आग बहुत जल्दी फैलकर बड़े पैमाने पर जानमाल को क्षति पहुंचाता है. इसलिए इसके रोकथाम की तकनीकी जानकारी बच्चों में होना आवश्यक है. 

सफल संचालन और समापन 

मंच संचालन शिक्षक मानस रंजन मिश्र एवं सचिन चंद्र साह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजेश राम ने किया. कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और राष्ट्रगान गाकर किया गया. अनुशासन व्यवस्था में खेल शिक्षक हर्ष धनवार मुस्तैद दिखे. इस मौके पर कक्षा दसवीं बोर्ड के अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया गया. 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >