नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट
West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी ने एक बार फिर बेहतरीन शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है. 15 अप्रैल 2026, बुधवार को घोषित इस रिजल्ट ने स्कूल, टीचर्स और अभिभावकों के बीच गर्व और खुशी का माहौल बना दिया.
शताक्षी राज बनी टॉपर
इस वर्ष कुल 52 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. परीक्षा में शताक्षी राज ने 94 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया. वहीं, अदिति सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और श्रीजा पॉल ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए.
टॉपर छात्रों के विषयवार प्रदर्शन
विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने शानदार उपलब्धि हासिल की. शताक्षी राज ने अंग्रेजी में 96, गणित में 87, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 91, संस्कृत में 100 और आईटी में 87 अंक हासिल किए. अदिति सिंह ने अंग्रेजी में 97, गणित में 79, विज्ञान में 95, सामाजिक विज्ञान में 97, संस्कृत में 100 और आईटी में 95 अंक हासिल किए. वहीं, श्रीजा पॉल ने अंग्रेजी में 95, गणित में 78, विज्ञान में 88, सामाजिक विज्ञान में 95, संस्कृत में 98 और आईटी में 89 अंक प्राप्त किए.
शिक्षकों और परीक्षा नियंत्रक ने दी बधाई
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक मानस रंजन मिश्रा ने अपने सहयोगी शिक्षक ज्योति साहू के साथ सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय की नव-नियुक्त प्राचार्या शशिकला इस शानदार परिणाम से काफी खुश नजर आईं. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है. उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी विद्यालय के छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे. उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निरंतर मेहनत, मार्गदर्शन और समर्पण के बिना यह सफलता संभव नहीं थी. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि मानसिक और नैतिक रूप से भी मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा
यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल
