चाईबासा : लंबित मामलों के निष्पादन को विशेष लोक अदालत 29 से

वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग से पक्ष रखने की सुविधा उपलब्ध होगी

प्रतिनिधि,चाईबासा

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोग अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इसमें आपसी सहमति व समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा किया जायेगा. उक्त बातें मंगलवार को डालसा सचिव राजीव कुमार सिंह ने व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अपने चेंबर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं. उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनका मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, वे इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से निष्पादन करवा सकते हैं. जो लोग विशेष लोक अदालत के दौरान अपना पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक नहीं पहुंच सकते हैं. वैसे लोगों को वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पक्ष रखने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिए संबंधित लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आवेदन करें. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षकारों को बुलाकर मध्यस्थता कराकर समझौते कराकर मामलों का निस्तारण किया जायेगा. उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >