चाईबासा में राहुल का कार्यक्रम 7 मई को, बनी रणनीति

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आगमन 7 मई को चाईबासा में है. कार्यक्रम व इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को जिताने को लेकर चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने जगन्नाथपुर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनायी.

जगन्नाथपुर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आगमन 7 मई को चाईबासा में है. कार्यक्रम व इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को जिताने को लेकर चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने जगन्नाथपुर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनायी. जहां सात मई के कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा गया. उरांव ने कहा कि अब समय आ गया है जनता इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी को विजयी बनायेगी और भाजपा को कड़ा जवाब देगी. वहीं, उन्होंने चुनावी तैयारी पर सभी कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र भी बताया. मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु, राहुल अदित्य, अभिषेक सिंकु, सोहेल अहमद, प्रेम गुप्ता, नवाज हुस्सेन, महेंद्र तिरिया, राजु लागुरी, सदेश सरदार, धीरज गगाराई, बामिया माझी, मनोज लागुरी, मंजीत प्रधान, बबलू गोप आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >