पश्चिमी सिंहभूम: आंधी-तूफान से ट्रांसफार्मर जला, दो दिनों से अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण

West Singhbhum News: सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत अंतर्गत पपरी हातु टोला में आंधी-तूफान के दौरान ट्रांसफार्मर पोल सहित गिरकर जल गया, जिससे पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गुवा से संदीप की रिपोर्ट

West Singhbhum News: दो दिन पूर्व सारंडा क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफान ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई. गंगदा पंचायत के घाटकुड़ी गांव स्थित पपरी हातु टोला में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. आंधी के दौरान बिजली का ट्रांसफार्मर पोल सहित टूटकर जमीन पर गिर गया और जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. इसके कारण दर्जनों परिवार पिछले दो दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. 

भीषण गर्मी में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी 

भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. दिनभर उमस और गर्म हवाओं से लोग बेहाल हैं, जबकि रात में पंखे और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. 

पेयजल संकट से जूझ रहे लोग 

बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है. कई घरों में मोटर और पंप से पानी की आपूर्ति होती है, जो बिजली नहीं रहने के कारण बंद है. ग्रामीणों को दूर जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है. वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. मोबाइल चार्ज नहीं होने और रात में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में दिक्कतें आ रही हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से सटे क्षेत्र में अंधेरा रहने के कारण विषैले सांप, बिच्छू और अन्य जंगली जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है. 

विभाग को दी गई सूचना 

पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर चाम्पिया ने बताया कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और बीडीओ से भी जल्द हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >