नोवामुंडी में झमाझम बारिश से मिली राहत, ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

Noamundi News: नोवामुंडी में देर रात हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई. सुबह होते-होते मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया, जिससे लोगों के चेहरे पर ताजगी और राहत साफ नजर आई. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट 

Noamundi News: भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली. रात करीब 11:20 बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को तरबतर कर दिया. आकाशीय बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट से माहौल रोमांचक हो उठा. 

देर रात बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत 

कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हुई इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी. बारिश ने मौसम को भी पूरी तरह खुशनुमा बना दिया. लोग ठंडी हवाओं और बारिश का आनंद लेते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में सुकून भरा माहौल बन गया. 

बिजली आपूर्ति बाधित 

बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को कुछ देर असुविधा का सामना करना पड़ा. हालांकि, रात करीब 12 बजे के बाद बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली. 

जलजमाव से बढ़ी परेशानी 

हल्की बारिश के कारण नोवामुंडी ओवरब्रिज पर जलजमाव की समस्या एक बार फिर सामने आई। जमा पानी और फिसलन के चलते सुबह लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत, परेशान हुए लोग

यह भी पढ़ें: रांची स्मार्ट सिटी को लेकर CM हेमंत ने दिए निर्देश, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता

यह भी पढ़ें: गुमला में बवाल: विवादित जमीन मापी के दौरान अंचल कर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, नहीं हो पाया सीमांकन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >