नोवामुंडी रेलवे फाटक के पास खुला गड्ढा बना खतरा

West Singhbhum News: नोवामुंडी रेलवे फाटक के पास खुले छोड़े गए गड्ढे लोगों के लिए खतरा बन गए हैं. बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसे की आशंका और बढ़ गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी रेलवे फाटक के पास केबल डालने के लिए खोदे गए गड्ढों को बिना किसी चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग के खुला छोड़ दिए जाने से गंभीर सुरक्षा खतरा उत्पन्न हो गया है. 

स्कूली बच्चों, महिलाओं और मरीजों के लिए बढ़ी परेशानी 

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिनमें मध्य विद्यालय नोवामुंडी बाजार जाने वाले छात्र-छात्राएं, महिलाएं और मरीज शामिल हैं. बारिश के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ गया है, क्योंकि पानी भर जाने पर गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना होने की आशंका और बढ़ जाती है. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है. 

ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग 

लोगों का कहना है कि यह मार्ग अस्पताल जाने और दैनिक आवागमन का अहम रास्ता है. ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: Gumla: सिसई में चोरी की घटना से त्रस्त ग्रामीणों ने थाना घेरा, चोरों का सेंदरा करने की चेतावनी

यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा

यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >