नोवामुंडी के बिरहोर टोला टाटीवा में PVTG सर्वे अभियान की शुरुआत

Noamundi News: नोवामुंडी में PVTG सर्वे अभियान की शुरुआत की गई. जेएसएलपीएस टीम द्वारा घर-घर जाकर ऑनलाइन माध्यम से डेटा संग्रह किया जा रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बिरहोर टोला टाटीवा बस्ती में आज आदिम जनजाति (PVTG) वर्ग के सर्वे कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई. यह अभियान देशभर में केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अत्यंत पिछड़ी आदिम जनजातियों की सही जानकारी इकट्ठा कर उनके विकास और कल्याण के लिए योजनाएं लागू करना है. 

सर्वे की शुरुआत 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार द्वारा ग्रामीणों के बीच जाकर की गई. उन्होंने स्थानीय लोगों को सर्वे में सहयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए इसके महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह सर्वे पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता के साथ सटीक आंकड़े जुटाए जा सके. इस सर्वे अभियान के माध्यम से आदिम जनजातियों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया जाएगा, जिससे कि सरकार उनकी जरूरतों के योजनाएं बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ सके. 

जेएसएलपीएस कर रही है संचालन  

सर्वे कार्य का संचालन जेएसएलपीएस (JSLPS) के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है, जो घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. इस पहल से बिरहोर जैसी आदिम जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें: रांची स्मार्ट सिटी को लेकर CM हेमंत ने दिए निर्देश, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता

यह भी पढ़ें: गुमला में बवाल: विवादित जमीन मापी के दौरान अंचल कर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, नहीं हो पाया सीमांकन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >