नोवामुंडी में 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, रातभर अंधेरे में रहे लोग

Noamundi News: बारिश और खराब मौसम के कारण नोवामुंडी क्षेत्र में मंगलवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप हो गई. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी क्षेत्र में लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण उत्पन्न बिजली की दिक्कत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मंगलवार शाम करीब 7 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में देर रात तक अंधकार पसरा रहा. 15 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी. 

रातभर लोग रहे परेशान 

बिजली नहीं रहने के कारण पूरे इलाके में घुप अंधेरा और उमस भरी गर्मी के कारण लोग रातभर परेशान रहे. बिजली नहीं रहने से अधिकांश लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए, जिससे संपर्क व्यवस्था और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली प्रभावित हो गई. बाजारों में लोग खरीदारी तक नहीं कर पाए. 

पानी की किल्लत से बढ़ी परेशानी 

बिजली की समस्या का सबसे ज्यादा असर पानी की व्यवस्था पर पड़ा. मोटर नहीं चल पाने से कई घरों में पानी खत्म हो गया और लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर हो गए. ग्रामीण जलापूर्ति समिति की पेयजल सप्लाई भी बाधित रही, जिससे नहाने और शौचालय का इस्तेमाल करने तक के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. 

बच्चों की पढ़ाई और समारोह प्रभावित 

बच्चों की पढ़ाई भी देर रात तक प्रभावित रही। शादी-विवाह समारोहों और छोटे व्यवसायों में जेनरेटर के सहारे काम चलाया गया, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी. बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर के अनुसार, केन्दपोशी ग्रिड के 132 केवी टावर में फेज प्रॉब्लम आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और आज दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई गई है. 

बिजली सप्लाई हुई चालू 

मिली जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी में आज 10: 30 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है. 

यह भी पढ़ें: कोल इंडिया में खत्म होगी यूनियनों की ‘दावा राजनीति’, अब सीक्रेट बैलेट से मिलेगी मान्यता

यह भी पढ़ें: Palamu: सांसद आदर्श ग्राम किशुनपुर का 28 लाख रुपये का आरओ प्लांट 5 साल से बंद

यह भी पढ़ें: गढ़वा: बूढ़ा पहाड़ की बदलती तस्वीर देखने पहुंचे सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी, जवानों का बढ़ाया हौसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >