जगन्नाथपुर में आम चुन रहे थे बच्चे, आंधी-तूफान के साथ हुआ वज्रपात और बुझ गया घर का चिराग

Jagannathpur Weather: पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर प्रखंड में 9 वर्षीय बालक की वज्रपात से मौत हो गयी है. गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी. दोनों बच्चे घर के पास आम चुनने गये थे. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में दोनों बच्चे आ गये. जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने जांच के बाद मुकेश सिंकु (9) को मृत घोषित कर दिया.

Jagannathpur Weather| चाईबासा, भागीरथी महतो : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मोगरा पंचायत के हेस्सापी में आम चुनने गये एक 9 वर्षीय बालक की वज्रपात से मौत हो गयी. दामू मुंडा की 10 वर्षीय पुत्री राजकुमारी मुंडा घायल हो गयी. घटना गुरुवार को दोपहर बाद हुई. मृत बालक की पहचान हेस्सापी गांव निवासी संग्राम सिंकु के पुत्र मुकेश सिंकु रूप में हुई है.

आम चुनने के दौरान आंधी-तूफान के साथ वज्रपात

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी. दोनों बच्चे घर के पास आम चुनने के लिए गये थे. इसी दौरान बिजली कड़की. वज्रपात की चपेट में दोनों बच्चे आ गये. परिजनों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बच्ची का स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने जांच करने के बाद बालक मुकेश सिंकु को मृत घोषित कर दिया. घायल बच्ची का भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया. बालक की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बच्ची का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 15 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें भाव

मौसम पूर्वानुमान : अगले 4 दिन गर्मी जाइए भूल, 10 जिलों में मौसम रहेगा कूल-कूल

Kal Ka Mausam: झारखंड के 14 जिलों को छोड़ सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात

Jharkhand Weather: झारखंड के इन 6 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी वर्षा, आंधी चलेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >