केयू : वोकेशनल कोर्स के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन भुगतान का निर्देश जारी

राज्यपाल ने इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 11 जून को कोल्हान विश्वविद्यालय काे वेतन भुगतान के लिए निर्देश जारी कर दिया था.

चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को एक सप्ताह में वेतन भुगतान कर दिया जायेगा. राज्यपाल ने इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 11 जून को कोल्हान विश्वविद्यालय काे वेतन भुगतान के लिए निर्देश जारी कर दिया था. विश्वविद्यालय के चार बीएड कॉलेजों समेत वोकेशनल कोर्स जिन कॉलेजों में चल रहे हैं, उनके शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के जनवरी से अप्रैल तक का वेतन का भुगतान किया जाएगा. इस संबंध में लंबे समय से शिक्षक वेतन भुगतान का इंतजार कर रहे थे. लगभग 150 से अधिक लोगों का भुगतान कॉलेजों से किये जाने के लिए केयू के कुलसचिव ने राजभवन के निर्देशानुसार आदेश जारी कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >