पश्चिमी सिंहभूम के हिरजीहाटिंग गांव में जल मिशन योजना फेल, जल मीनार खड़ा, पानी गायब

West Singhbhum News: गुवा के हिरजीहाटिंग गांव में चार साल पहले बना जल मीनार आज भी बेकार पड़ा है. ग्रामीणों को अब भी साफ पानी नहीं मिल रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गुवा से संदीप की रिपोर्ट

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के गुवा के हिरजीहाटिंग गांव में जल जीवन मिशन योजना पूरी तरह नाकाम होती नजर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, लगभग चार साल पहले सोलर आधारित एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत यहां वर्ष 2022 में जल मीनार का निर्माण कराया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराना था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जल मीनार स्थापित हुए चार साल गुजर जाने के बाद भी आज तक उससे लोगों को एक बूंद पानी तक नहीं मिल पाया है. 

कागजों तक सीमित रह गई योजना 

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई है, जबकि जमीन पर इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है. 

महिलाओं का फूटा गुस्सा 

पानी की समस्या से परेशान हिरजीहाटिंग की महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं का कहना है कि सरकार ने “हर घर जल” का वादा किया था, लेकिन आज तक गांव में पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई और न ही जल मीनार से जलापूर्ति शुरू की गई है, जिससे ग्रामीणों को आज भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. 

प्रशासन से कार्रवाई की मांग 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द योजना को चालू किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिससे कि गांव के लोगों को शुद्ध पीने का पानी मिल सके. 

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

यह भी पढ़ें: धनबाद में कोल कारोबारी मनीष सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >