नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट
Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले नोवामुंडी बाजार स्थित आस्ताना में हजरत अब्दुल रहीम उर्फ चूना शाह बाबा का 57वां उर्स पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया.
फातिहा पढ़कर अमन-चैन की मांगी दुआ
उर्स के मौके पर परंपरा के अनुसार फातिहा पढ़ी गई, जिसे मौलाना हाशिम रजा फैजी ने अदा किया. उन्होंने देश और दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ की. साथ ही चूना शाह बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इंसानियत और एकता का संदेश अपनाने की अपील की.
पाहिता खानी में लंगर, पेड़ा और शरबत का वितरण
कार्यक्रम के दौरान पाहिता खानी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों के बीच लंगर, पेड़ा और शरबत का वितरण किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिल-जुलकर इस पावन अवसर को यादगार बनाया.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर अंजुमन मुसलमीन नोवामुंडी के असिस्टेंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन, वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद साबिरुल्लाह, खजांची तनवीर अख्तर, हाफिज कलीमुद्दीन, हाजी कुरैश आलम, मोहम्मद सुलेमान कुरैशी, इस्लाम कुरैशी, सनावर अली, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद शहजादा, मोहम्मद इसराएल, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद अंसार और मोहम्मद दिलशाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
उर्स ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश
यह उर्स न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सौहार्द का मजबूत संदेश भी देता नजर आया.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन
यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी
