मनोहरपुर. दो बाइकों में भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर

मनोहरपुर के सिमेरता गांव के टुना चौक के पास हुई दुर्घटना, ओडिशा के टांगरकेला का रहने वाला था मृतक विनोद महतो

मनोहरपुर. मनोहरपुर थाना के सिमेरता गांव के टूना चौक के पास हुए शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह में सिमेरता-मधुपुर निवासी अशोक महतो (45) ओडिशा के टांगरकेला निवासी अपने दामाद विनोद महतो (27) के साथ बाइक से उरकिया गांव से लौट रहे थे. इसी दौरान सिमेरता- मधुपुर निवासी अजीत हांसदा (24) बाइक से उरकिया जा रहा था. सिमेरता गांव के टूना चौक के पास दोनों बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें तीनों घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी पहुंचाया. यहां तीनों का प्राथमिक चिकित्सा के बाद विनोद को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. परंतु राउरकेला के आरजीएच अस्पताल में इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई. वहीं पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर थाना ले गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >