Blast in Saranda: सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा के 2 जवान घायल

Blast in Saranda: झारखंड के सारंडा जंगल में शुक्रवार को सुबह-सुबह आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें कोबरा के 2 जवान घायल हो गये हैं. घायल जवानों को पहले सारंडा से बाहर लाया गया. फिर उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके. सारंडा के जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों से बचने के लिए जगह-जगह आईईडी बम लगा रखे हैं, जिसकी चपेट में आने से सुरक्षा बलों के साथ-साथ गांवों के जवान भी घायल हो रहे हैं.

Blast in Saranda| मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), राधेश सिंह राज : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र में सारंडा जंगल के बीहड़ दीघा के पास हिंदूउली में शुक्रवार को आईईडी विस्फोट हुआ. इसमें कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल हो गये. घटना सुबह करीब 10:40 बजे की है.

लांग रेंज पेट्रोलिंग पर निकले थे सुरक्षा बलों के जवान

जवान नक्सलियों के खिलाफ एलआरपी (लांग रेंज पेट्रोलिंग) पर निकले थे. इसी दौरान वे आईईडी की चपेट में आ गये. विस्फोट में 2 जवान घायल हुए हैं. दोनों जवानों को सारंडा जंगल से निकालकर एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया.

घायल जवानों को रांची भेजने की तैयारी

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजने की तैयारी की जा रही है, जहां बेहतर इलाज किया जाएगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी

इस क्षेत्र में सक्रिय नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा और अनमोल समेत कई हार्डकोर सदस्य सक्रिय हैं. सुरक्षा बलों की टीम लगातार इस क्षेत्र में अभियान चला रही है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. नक्सलियों ने सुरक्षा बलों से बचने के लिए जगह-जगह जंगलों में आईईडी लगा रखे हैं.

इसे भी पढ़ें

Ramdas Soren Health: रामदास सोरेन की हालत में आंशिक सुधार, शरीर में हुई हलचल

अनुभव और युवा जोश का संगम थी शिबू सोरेन और निर्मल महतो की जोड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >