बैल के हमले से बाइक सवार का पैर टूटा

बैल के हमले से बाइक सवार का पैर टूटा

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के एस मोड़ के पास बाइक सवार को अचानक एक बैल ने मार दिया. इससे बाइक सवार का पैर टूट गया. जानकारी के अनुसार कराइकेला थाना क्षेत्र के किशनोपुर गांव निवासी दुर्गाचरण कोड़ा सोमवार को चाईबासा कोर्ट जा रहा था. जैसे ही वह एस मोड़ के पास पहुंचा, बैल ने मार दिया. इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया. उसका पैर बाइक के नीचे दब गया. इससे उसका दाहिना पैर टूट गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा गया. डॉ नंदू होनहागा ने जांच के बाद उसे चाईबासा रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >