नोवामुंडी प्रखंड में 10 आवासों का गृह प्रवेश, लाभुकों के चेहरों पर खुशी

Noamundi News: नोवामुंडी प्रखंड में गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत लाभुक परिवारों को नए घरों में प्रवेश कराया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड में मंगलवार को ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम के तहत अलग-अलग पंचायतों में करीब 10 आवासों में लाभुक परिवारों को विधिवत प्रवेश कराया गया. अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने इन घरों में प्रवेश के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया. 

कादाजामदा पंचायत में हुआ मुख्य कार्यक्रम 

कादाजामदा पंचायत के जामपानी गांव में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एलआरडीसी अनीता केरकेट्टा ने नारियल फोड़कर और फीता काट कर नए आवास का शुभारंभ किया और लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. इस मौके पर अंचल अधिकारी मनोज कुमार और बीडीओ पप्पू रजक भी मौजूद रहे. 

लाभुकों को मिला नया आशियाना 

सुंदरी नायक और कैरि चातार सहित अन्य लाभुकों को उनके नए घरों में प्रवेश दिलाया गया. कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत और सम्मान किया गया. नए घर मिलने की खुशी लाभुकों के चेहरों पर साफ झलक रही थी. खासकर महिलाओं की आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिले, जिन्होंने इस पहल के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया. 

10 घरों का हुआ गृह प्रवेश 

मौके पर मुखिया हीरा मोहन पूर्ति, पंचायत सचिव मस्कलन दिलीप भुइयां, आवास कोऑर्डिनेटर लक्ष्मीकांत, जेएसएलपीएस की एफटीसी द्रोपती सामड सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे. ब्लॉक आवास कोऑर्डिनेटर लक्ष्मीकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रखंड में आज लगभग 10 आवासों का गृह प्रवेश कराया गया. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >